कुल्लू — कुल्लू के बंदरोल क्षेत्र से दिन दहाड़े एक तेरह साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया है। इस वारदात से देव समाज के लोग सकते में हैं, वहीं देश के माहौल को देखते हुए लाडली की सुरक्षा को लेकर परिजन खासा चिंतित हो गए हैं। यह घटना 10 मार्च की है, अब जाकर परिजनों ने हिम्मत जुटाते हुए कुल्लू थाना में मामला दर्ज करा दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 363 का पर्चा काटते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने बंदरोल के रहने वाले एक युवक पर नाबालिग के अपहरण का संदेह जताया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीमों का गठन करते हुए मुहिम छेड़ दी है। घाटी में महिलाओं पर अत्याचार की बढ़ती घटनाएं आम जनता के लिए चिंता का सबब बनी हुई हैं। पुलिस ने बच्ची की हर तरफ तलाश की, लेकिन पुलिस की दौड़ धूप बेकार हो गई। मामला पुलिस में दर्ज होने के बाद अब जोरदार सर्च आपरेशन छेड़ा गया है। एसआई शेर सिंह इस केस की तफतीश कर रहे हैं।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment