Show your support

Saturday, January 25, 2014

प्रदेश की 126 सड़कें अब भी बंद


himachal pradesh newsशिमला — बीते बुधवार को हुई भारी बर्फबारी से प्रदेश की 126 सड़कें जाम हो गई हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम जारी है। जिला कुल्लू का लूहरी-औट मार्ग 30 जनवरी तक बंद हो गया है। जलोड़ी जोत पर अत्याधिक बर्फबारी और विषम परिस्थितियों के चलते यहां पर 30 जनवरी तक भी रोड खुलने के आसार बहुत कम हैं। कबायली जिलों के कुछ क्षेत्र पहले ही बंद हो चुके हैं और जहां पर संभावनाएं हैं, वहां की सड़कों को खोले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, मंडी, चंबा, सिरमौर और कांगड़ा जिलों में बर्फबारी के चलते कुछ दिन पहले ही 112 सड़कों को खोला गया था, लेकिन ताजा हिमपात से शिमला की 24 और कुल्लू 11 सड़कें बंद हो गई हैं। तीन जिलों में ही 74 सड़कें बंद हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों में हो रही बर्फबारी को देखते हुए इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने में काफी समय लग सकता है। कई जिलों में आवाजाही के लिए वाहनों को बाइपास से भेजा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां सड़कें बंद हैं, वहीं बिजली भी गुल हो गई है। बिजली के साथ-साथ दूरसंचार व्यवस्था के चरमराने से सड़कें बंद पड़ने के आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment