दो व्यक्तियों में मारपीट, मामला दर्ज

बिलासपुर : सदर थाना क्षेत्र के तहत मंडी मांणवा गांव में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा व मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रूप सिंह पुत्र काशी राम गांव गरनाल मंडी मानवा से घर आ रहा था तो जबली के पास पड़ोसी राम स्वरूप ने उसका रास्ता रोका। इन दोनों में पहले किसी बात को लेकर हुई बहस मारपीट तक जा पहुंची। मारपीट में रूप सिंह को चोटें आई हैं। पुलिस ने रूप सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


मो



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/bilaspur-hp-10546704.html


Post a Comment

Latest
Total Pageviews