धर्मशाला — प्रदेश के सन्नी वर्मा ने केंद्रीय वन अकादमी राज्य वन सेवा में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी प्रशिक्षणार्थी के रूप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। धर्मशाला के निकटवर्ती गांव नरवाणा के रहने वाले सन्नी वर्मा प्रदेश के पहले ऐसे वन अधिकारी हैं, जिन्होंने अकादमी में एक साथ तीन मेडल प्राप्त किए हैं। केंद्रीय वन अकादमी राज्य वन सेवा में दो वर्ष का कड़ा परिश्रम करने के बाद हिमाचल के होनहार सहायक वन संरक्षक के रूप में देश की सेवा के लिए तैयार हो गए हैं। राज्य वन सेवा 2011-13 बैच में हिमाचल प्रदेश के सन्नी वर्मा ने एक साथ तीन मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने यह मेडल देश के 41 प्रशिक्षु अधिकारियों में से सबसे बेहतर प्रदर्शन कर अपने नाम किए हैं। उन्होंने पर्यावरण एंव वन मंत्रालय का स्वर्ण पदक, उत्कृष्ट आलरांउडर अधिकारी प्रशिक्षार्थी एंव अति व्यावाहारिक वनविद के साथ वन प्रबंधन एंव कार्य योजना में कार्यकुशलता के लिए रजत पदक प्राप्त किया है। अपने बैच में तीन मेडल अपने नाम करने वाले व प्रदेश के पहले अधिकारी बन गए हैं। सन्नी वर्मा ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही शुरू की थी। इसके बाद अपनी मेहनत व लग्न के बलबूते उन्होंने नौणी विश्वविद्यालय में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने नेट की परीक्षा भी क्वालिफाई कर ली। लगातार आगे बढ़ने की उनकी प्रवृत्ति के चलते उन्होंने दो बार एचएफएस और एक बार आईएफएस की परीक्षा पास की।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be/
Post a Comment