आनी प्रधान संघ की बैठक 17 को

आनी — आनी प्रधान संघ की बैठक 17 जुलाई को विश्राम गृह आनी में आयोजित की जाएगी। प्रधान संघ आनी के अध्यक्ष महेंद्र कायथ ने बताया कि बैठक में आनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। क्षेत्र में रिक्त पडे़ पदों की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने खंड के तमाम प्रधानों से बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आनी पुलिस ने हाल में कई मुलजिमों को पकड़ा है, जिसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95-17-%e0%a4%95%e0%a5%8b/


Post a Comment

Latest
Total Pageviews