भाजपा बताए, पांच साल क्या किया


आनी — मंडी उपचुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा नेता उल्टी सीधी बयानबाजी से जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है, जिस बूते उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मनरेगा जैसी स्कीमों से आम जनता को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने केंद्र के पैसों का दुरुपयोग किया, जहां जरूरत थी वहां कोई भी संस्थान नहीं खोले गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कितना विकास किया है इसकी जानकारी भाजपा के नेताओं को आरटीआई के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि उन्होंने पिछले पांच साल में क्या नया कार्य किया है। राज्य में हुए सभी विकासात्मक कार्य केंद्र सरकार की देन रही। गुरुवार को कांग्रेस ने लूहरी, कुंगश, कोठी, बांशा, छतरी में जनसभाएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर वीरभद्र सिंह की पुत्री अप्राजिता सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष शारदा कटोच, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, विधायक खूब राम, पूर्व विधायक ईश्वर दास, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीर चंद वर्मा, सतपाल ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, परस राम, शेर सिंह ठाकुर, खयाले राम शर्मा, चंद्रकेश, हरीश कायथ, सुरेश ठाकुर, राजेश, उर्मिला, महेंद्र कायथ, आत्मा राम, किशोरी लाल, हरीश शर्मा, प्रताप कटोच, दीनानाथ गुप्ता, जिया लाल बिष्ठ, बीरबल बिष्ठ, राजेश, अशोक, ब्रह्मानंद शर्मा, तारा चंद, बलवीर आदि कई लोग मौजूद थे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews