वीरभद्र सिंह ने सस्ते राशन से दिलाई लोगों को राहत

रिवालसर — प्रदेश में डिपुओं के माध्यम से मिलने वाला सस्ता राशन प्रदेश कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन रही है। गरीबों के मसीहा ने यह शुरुआत अपने पूर्व शासनकाल से की थी। यह बात राज्य के आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने पहाड़ी बल्ह क्षेत्र के बाग, रठोल, बाल्ट, महोटला, मैरामसीत, पलाही, सिद्धकोठी, कोठी, गुरुकोठा, समाहणी व समलेहड़ आदि क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते समय लोगों से कही। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सस्ते राशन की इस सौगात से प्रदेश के हर वर्ग को महंगाई से भारी राहत मिली है। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के बाद यहां लिखी गई विकास की इबारत का सारा श्रेय कांग्रेस पार्टी के राज्य सुप्रीमो वीरभद्र सिंह को ही जाता है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%ad%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews