विक्रमादित्य ने भी मांगे वोट

सुंदरनगर— मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। विक्रमादित्य ने नाचन के ढाबण से चुनावी प्रचार का आगाज किया। इस दौरान उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने ढाबण, डडोह, भ्यारटा, सलवाहण, दयारगी, रजवाडी, छम्यार, किलिंग, बाढू और थमाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा आधारहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रही है, जिससे जनता बचे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews