वर्कर्ज में जोश भरेंगे कांग्रेस कप्तान


नाहन — हिमाचल में कांग्रेस के मजबूत गढ़ रहे जिला सिरमौर में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आला नेताओं को मिली हार के कारणों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह जिला सिरमौर के पहले दौरे पर आठ अप्रैल को नाहन आ रहे हैं। इस दौरान पीसीसी चीफ जहां कांगे्रस कार्यकर्ताआें की नब्ज टटोलेंगे, वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव की चुनौतियों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं में नए रक्त का संचार करेंगे। कांगे्रस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह के कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस कमेटी जिला सिरमौर के कार्यालय सचिव मनी राम ने बताया कि इस दौरान पीसीसी के प्रदेशाध्यक्ष जिला परिषद भवन नाहन में कांग्रेस के पांचों मंडल के अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, जिला कार्यकारिणी के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में संभावित लोकसभा चुनाव पर चर्चा तथा प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार से पूर्व सुखविंदर सिंह का जिला सिरमौर का दौरान अहम माना जा रहा है। जिला सिरमौर के सभी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के अलावा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जिला कार्यकारिणी सदस्यों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से बढ़-चढ़कर आठ अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला परिषद भवन नाहन में एकत्रित होने का आह्वान जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया है। हिमाचल में कांग्रेस के मजबूत गढ़ रहे जिला सिरमौर में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आला नेताओं को मिली हार के कारणों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह जिला सिरमौर के पहले दौरे पर आठ अप्रैल को नाहन आ रहे हैं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b6-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews