मंथन
प्रदेश ओबीसी, एससी कल्याण मंडल की जिला इकाई की में उठी हक के आवाज
जागरण संवाददाता, ऊना : हिमाचल प्रदेश ओबीसी, एससी कल्याण मंडल की जिला ऊना ईकाई की बैठक रविवार को विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता गणेश दत्त भरवाल व प्रदेश ओबीसी, एससी मंडल ने की। पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल ने कहा कि प्रदेश विशेषकर ऊना में ओबीसी व एससी वर्ग से विभिन्न पदों पर हो रही अनदेखी को सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार से भरवाल को किसी बोर्ड या निगम का अध्यक्ष बनाने की माग की गई।
source: Jagran
Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/una-10323229.html
Post a Comment