भाजपा को शिखर पर ले जाने की कसम


चुवाड़ी —भाजपा मंडल भटियात ने शनिवार को चुवाड़ी में भाजपा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र महाजन ने की, जबकि सचिव भाजपा हिमाचल प्रदेश विनोद महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बृज लाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा मंडल भटियात ने बताया कि मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर, 1951 को भारतीय जनसंघ, 1977 में जनता पार्टी तथा छह अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। इसके तहत आज पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर से लेकर मंडल तथा जिला स्तर तक भाजपा को मजबूत करने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने केंद्र की यूपीए सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। इस सरकार ने बेरोजगारों को कोई राहत नहीं दी। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। देश में बलात्कार के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस बारे लागू कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज से ही पार्लियामेंट चुनावों के लिए कमर कस लें, क्योंकि केंद्र सरकार अस्थिर हो चुकी है। इस कार्यक्रम में नानक चंद वर्मा पूर्व जिला महामंत्री, राजकुमार चंबियाल उपाध्यक्ष, पवन कुमार, अशोक चंबियाल पूर्व प्रभारी भाजपा भटियात सहित लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-2/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews