पंडोह-सराची सड़क जल्द हो दुरुस्त


पंडोह — सराज विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल सराज से कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस नेत्री तारा ठाकुर के नेतृत्व में सराज के पंचायत प्रधानों एवं कलहणी ग्राम पंचायत के लोगों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याओं के बारे अवगत करवाते हुए कहा कि 2007 से सराज क्षेत्र की अधिकतर सड़के बंद पड़ी हैं। लोग पीठ पर बोझा उठा रहे हैं। पांच वर्षों से पंडोह सराची सड़क का कार्य बंद पड़ा है। स्कूलों की हालात बदतर है। कई स्कूलों में भवन नहीं है, अगर भवन है तो बच्चों के बैठने के काबिल नहीं हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। पीने के पानी की भारी समस्या है सराज के बेरोजगारी के नाम पर आज तक ठगा जाता रहा है। सराज क्षेत्र के बेरोजगारों को भी रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने सराज के प्रतिनिधिमंडल को आश्चासन दिया है कि विकास के मामले में सराज क्षेत्र को धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह व विद्या स्टोक्स आईपीएच मंत्री से भी मिला और अपनी समस्याओं को अवगत करवाया प्रतिनिधिमंडल के साथ पंचायतों के प्रधान व कांग्रेस कार्यकर्ता साथ थे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%a6/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews