नौ से बारिश को फिर रहें तैयार


शिमला —प्रदेश में नौ व दस अप्रैल को मौसम फिर खराब होने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक देने जा रहा है, जो काफी सक्रिय बताया जा रहा है। नौ अप्रैल को मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम पहले खराब होगा, फिर 10 अप्रैल को समूचे प्रदेश में मौसम अपना असर दिखाएगा और सभी जगह बारिश होगी और पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी होगी। इससे बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी दो दिन मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। नौ के बाद मौसम के खराब होने के बाद बढ़ते तापमान पर ब्रक तो लगेगी ही, साथ ही इसमें गिरावट भी दर्ज की जाएगी। जो लोगों को ठंडक का एहसास दिलाएगी। प्रदेश में साफ मौसम के चलते ऊना क तापमान इस समय सबसे अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सुंदरनगर का 27, भुंतर का 26, नाहन का 25, धर्मशाला का 22, मनाली का 19 और शिमला का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किय गया है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। ऊना का 13, नाहन का 13.7, धर्मशला का 12.1, भुंतर का 7.1, सुंदरनगर का 8.6, शिमला का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि रविवार और सोमवार को प्रदेश भर में मौसम के साफ रहेगा। इसके बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है, जिसका असर प्रदेश भर में देखने को मिलेगा। इससे प्रदेश में बढ़ रहे तापमान पर बे्रक लगेगी। बहरहाल नौ व दस अप्रैल को प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%a8%e0%a5%8c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews