69 महिला मंडलों में बंटेंगे इंडक्शन चूल्हे

सुजानपुर — भाजपा प्रतिपक्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का 69वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भाजपा मंडल सुजानपुर इसकी तैयारियांे मंे जुट गया है व 10 अप्रैल को सुजानपुर की पंचायत बनाल मंे इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम मंे पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ सांसद अनुराग ठाकुर सहित भाजपा विधायक भी उपस्थित होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि 69वें जन्मदिन के मौके पर खंड की 69 महिला मंडलांे को इंडक्शन चूल्हे बांटकर मनाया जाएगा। इस मौके पर 69 किलो लड्डू का भोग व विशेष पूजा-पाठ, हवन पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसके साथ ही इस दिन पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जो 25 साल से पार्टी से जुड़े हैं, उन्हंे सम्मानित किया जाएगा। इस दिन 69 युवा रक्तदान भी करंेगे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री यहां पहुचेंगे व विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ करंेगे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/69-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews