26 पुलिस कर्मी ट्रांसफर


शिमला — प्रदेश पुलिस विभाग में एनजीओ ग्रेड-1 के 26 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। तबदील किए गए कर्मियों में तीन इंस्पेक्टर, सात सब इंस्पेक्टर और 16 एएसआई शामिल हैं। इंस्पेक्टर में कर्म सिंह को कांगड़ा से सेकेंड आईआरबी भेजा गया है। बृज मोहन का कांगड़ा से हमीरपुर का तबादला रद्द किया गया है। पवन कुमार को पीटीसी डरोह से विजिलेंस भेजा गया है। सब इंस्पेक्टरों में योगराज को कांगड़ा से चतुर्थ वाहिनी, भीम सिंह को चतुर्थ वाहिनी से मंडी, भूप सिंह को चतुर्थ वाहिनी से ऊना, कृष्ण लाल को छठी वाहिनी से स्टेट सीआईडी, सलीम कुरैशी को मंडी से विजिलेंस व हरपाल सिंह को सिरमौर से पांचवीं आईआरबी भेजा गया है। तबदील एएसआई में राजेंद्र सिंह को चंबा से कांगड़ा, रमेश कुमार को मंडी से कांगड़ा, सुरेश नंद को छठी आईआरबी से सोलन, जीत सिंह को सोलन से चतुर्थ वाहिनी, हरपाल सिंह को बिलासपुर से शिमला, शिव कुमार को चंबा से शिमला, हरदयाल सिंह को कांगड़ा से बनगढ़, सुभाष चंद को स्टेट सीआईडी से डरोह, मनमोहन सिंह को चंबा से कांगड़ा, धर्म सिंह को टीटीआर से शिमला, राजेंद्र कुमार को बिलासपुर से हमीरपुर, हकम सिंह को हमीरपुर से बिलासपुर, धनीराम को सीआईडी से थर्ड आईआरबी, भीम सिंह को थर्ड आईआरबी से कांगड़ा व केहर सिंह को थर्ड आईआरबी से स्थानांतरण के तहत पांचवीं वाहिनी में तैनात किया गया है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/26-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%b0/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews