कांग्रेस कप्तान 23 को धर्मशाला में

कांगड़ा प्र्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 अप्रैल को धर्मशाला स्थित सामुदायिक भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन होने बाद श्री सुक्खू पहली बार जिला कांगड़ा के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा ने दी। बैठक में जिला के तीनों कैबिनेट मंत्री जीएस बाली, सुजान सिंह पठानिया व सुधीर शर्मा के साथ पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, महिला, युवा कांग्रेस व पंद्रह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व महासचिव और जिला व प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य तथा पदाधिकारी भाग लेंगे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-23-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b6/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews