पंचरुखी में वन विभाग की दबिश

पंचरुखी — पंचरुखी शहर में वन विभाग की भूमि की छानबीन के चलते शहर में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय कर्मचारियों की दस्तावेजों सहित दस्तक से वन विभाग की भूमि पर डेरा जमाए कब्जाधारियों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। विभाग ने पहले पंचरुखी शहर में भूमि की जांच पड़ताल की थी, वहीं शुक्रवार को विभागीय कर्मचारियों ने कस्बे में वन विभाग की भूमि की तलाश की। साथ ही 1998 में वन भूमि पर कब्जा स्वीकारने वालों की मिसल भी बनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने कब्जाधारियों से भी संपर्क साधा। विदित रहे कि हाई कोर्ट के निर्णय के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अपनी भूमि की तलाश कर अवैध कब्जे हटाने क मुहिम छेड़ रखी है। इस कड़ी में शुक्रवार को विभाग ने लोअर पंचरुखी व अपर पंचरुखी में वन विभाग की भूमि की छानबीन एवं जांच पड़ताल की। वन विभाग के सक्रीय होने पर क्षेत्र के लोगों में हलचल मची हुई है। इस विषय में वन विभाग के डीएफओ वीके गुप्त का कहना है कि विभाग कानूनी दायरे में रह कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%ac-2/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews