चरस संग दो दबोचे


चंबा — चंबा से अमृतसर जा रही परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे एक महिला व पुरुष को पुलिस ने दो किलोग्राम चरस सहित धर दबोचा। पुलिस ने चरस तस्करों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर सदर थाना की हवालात में बंद कर दिया है। चरस तस्करों को पुलिस रिमांड पर लेने हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस के एसआईयू सैल के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह की अगवाई में टीम ने सरोल स्थित पोलीटेक्नीक कालेज के पास गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही परिवहन निगम की बस को निरीक्षण के लिए रोका गया। निरीक्षण के दौरान बस में सवार शांतो वासी कुथलोट और होशियार वासी गांव कुथलोट पुलिस को देखकर घबरा गए, जिस पर पुलिस ने दोनों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। चरस तस्करों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर पुलिस प्रमुख बीएम शर्मा ने भी मौके परआकर स्थिति का जायजा लिया। चरस तस्करों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस प्रमुख बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a5%87/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews