झगडे़ में बुजुर्ग की बाजू तोड़ी

चिंतपूर्णी , भरवाईं — चिंतपूर्णी क्षेत्र के समीपवर्ती डूहल भटवाला गांव में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। झगडे़ में एक वृद्ध महिला की बाजू फे्रक्चर हो गई। 108 की सहायता से उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में ले जाया गया। मामले की पुष्टि एएसआई सुभाष चंद ने की है। उन्होंने बताया कि वृद्धा रतनी देवी (70) की बाजू फ्रेक्चर बताई जा रही है, जिसका एक्स-रे करवाने के लिए महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। मिली जानकारी अनुसार रविवार देर सायं करीब आठ बजे जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूब मारपीट हुई। मारपीट में तीन युवक और एक वृद्ध महिला घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि चूल्हे में जलाने वाली लकडि़यों के गट्ठे रखने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप धारण कर लिया। इसके बाद दोनों गुटों में खूब लात-घंूसे चले। दोनों गुट आपस में सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। मारपीट के मामले में रतनी देवी, रमेश, सुरेश व महेंद्र को चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहंुच घायलांे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चिंतपूर्णी में ले गई। यहां उपचार करवाने के बाद पुलिस ने मेडिकल भी करवाया है। मारपीट में घायल हुए लोगों में ज्यादातर सिर में चोटें आई हैं, जबकि वृद्ध महिला की बाजू फे्रक्चर हो गई है। इस संबंध में एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान कमलबद्ध किए हैं। महिला का एक्स-रे करवाने के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में रैफर किया गया है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%9d%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%82/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews