डीसी ठाकुर चुने अराजपत्रित महासंघ के अध्यक्ष

करसोग — अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई करसोग के चुनाव शनिवार को पंचायत समिति हॉल में आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कर्मचारियों ने कार्यकारिणी के गठन को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महांसघ के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर, महासचिव एसएस जोगठा की अध्यक्षता में जहां करसोग इकाई के चुनाव संपन्न हुए, वहीं चुनाव प्रभारी एवं जिला शिमला संचालन समिति सदस्य व लिपिक वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एमआर वर्मा, उपाध्यक्ष पदम ठाकुर, संगठन सचिव संजीव कुमार, पूर्ण शर्मा, एनआर ठाकुर, बिरी सिंह सकलानी भी उपस्थित हुए। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई करसोग के शनिवार को हुए संगठन चुनाव में इकाई अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बली राम, उपाध्यक्ष आशा राम, महासचिव रूप लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा को सर्वसमिति से चुना गया। नवनिर्वाचित इकाई करसोग के पदाधिकारियों ने एकजुटता से वर्तमान सरकार को आग्रह करते हुए कहा कि जब तक पूरे प्रदेश में कर्मचारी संगठन में चुनाव संपन नहीं होते हैं, तब तक किसी भी कर्मचारी संगठन को जेसीसी की बैठक के लिए न बुलाया जाए व वर्तमान दौर में कर्मचारी पूरी एकजुटता का परिचय देकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाए हुए हैं।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews