भरमौर भाजपा ने बढ़ाया कुनबा

भरमौर — भरमौर भाजपा मंडल की अहम बैठक विश्राम गृह दुर्गेठी में संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों भाजपाइयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गत विधानसभा चुनावों के बाद हुई इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भरमौर भाजपा मंडलाध्यक्ष रवि जुलकान व भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रह चुके जिया लाल कपूर ने की। बैठक में मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। करीब तीन दर्जन नए चेहरों को विभिन्न पदों पर तैनाती दी है, जबकि इतने ही नए कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। नई कायकारिणी में राकेश जरियाल, प्रवीण चौहान को महामंत्री बताया गया है, जबकि शिव कुमार, हर्ष सोनी सरनदास व रामशरण को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। टेक चंद, चंपा देवी, विनोद कुमार, अशोक कुमार, किशन चंद व बलदेव शर्मा को सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह सत्य प्रसाद कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार प्रेस सचिव, रमेश सुलारिया को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में गंगा राम, मनोज, राजीव, सुनील, उधोराम, मंगतराम, चुहड़ू राम श्याम, सोहन, भीम सिंह, चैन लाल नरेश, बर्फी, पुष्पादेवी, किशोरी, काहन सिंह, अंबिया राम, नीयू, जट्टू, तृप्ता, राजकुमारी रतना, कपला, आशा इत्यादि शामिल हैं।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%a8/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews