सुजानपुर का होली मेला होगा आकर्षक : डीसी, फोटो समाचार, पी9:जेपीजी

सुजानपुर का होली मेला होगा आकर्षक : डीसी, फोटो समाचार, पी9:जेपीजी भास्कर न्यूज. हमीरपुर सुजानपुर के प्रसिद्ध परंपरागत धार्मिक एवं ऐतिहासिक होली मेले को इस बार और भी आकर्षक बनाया जाएगा ताकि लोगों का भरपूर मनोरंजन हो सके और पुरातन संस्कृति का भी संरक्षण किया जा सके। यह बात डीसी आशीष सिंहमार ने शुक्रवार को हमीर भवन में होली महोत्सव के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि राष्ट्र स्तरीय होली मेला 25 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न सरकारी व अद्र्ध सरकारी विभागों द्वारा लोगों की जानकारी के लिए विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर परंपरागत झांकियों, कुश्तियों व खेलों का आयोजन भी होगा। सायं काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान जहां स्थानीय कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, वहीं देश व प्रदेश के सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। दर्शकों के मनोरंजन के लिए दिन के समय रस्साकशी, मटका शो, बेबी शो, डॉग शो फ्लॉवर शो, रंगोली, पेंटिंग...



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-80-157533-NOR.html

Post a Comment

Latest
Total Pageviews