त्याई के जंगल में 80 चीड़ कत्ल


अंब — उपमंडल के तहत गावं त्याई में वन काटुओं द्वारा जंगल से करीब 80 पेड़ चीड़ व एक दर्जन खैर के पेड़ काटने का मामला प्रकाश र्में आया है। वन विभाग ने शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार त्याई गांव के जिस जंगल के उक्त पेड़ काटे गए हैं वह भूमि शामलात है। बताया जाता है कि गांव के ही कुछ लोगों ने इस संबंध में कुछ लोगों के विभाग के पास आरोपिओं के नाम उजागर कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना का खुलासा करते हुए मबब्बूल मुहम्मद, रजूलुहम्मद व मुहम्मद आयूल ने बताया कि मंगलवार को त्याई जंगल में से करीब 80 चीड़ के पेड़ व एक दर्जन खैर के पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब सुबह जंगल में गए, तो घटना का उनको पता चला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन विभाग अंब को अवगत करवा दिया गया है। इस संबंध में वन अधिकारी जनम सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने उपरांत कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते कर विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-80-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%8d/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews