भाजपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी को दावेदारी तेज


मंडी — नए संगठनात्मक जिला बनाने के बाद अब भाजपा ने इनमें जिलाध्यक्षों के चुनाव का भी डंका बजा दिया है। सुंदरनगर और मंडी में जिलाध्यक्ष के चुनाव अब पहली मार्च को होने जा रहे हैं। भाजपा ने इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। छोटी काशी में इस बार भाजना ने संगठनात्मक स्तर पर सुंदरनगर को अपना नया जिला बनाया है। इसलिए इस बार मंडी जिलाध्यक्ष के अलावा सुंदरनगर जिलाध्यक्ष का भी चुनाव पार्टी करवाने जा रही है। दोनों ही जगह अध्यक्ष पदों के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही जिलों में किसी भाजपा विधायक के हाथों में संगठन की कमान देने का निर्णय पार्टी ने लिया है। सुंदरनगर नगर जिला से नाचन विधायक विनोद कुमार या फिर सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि यहां से कई अन्य नेता भी इस दौड़ में शामिल हैं। वहीं इन दोनों ही जिलों के लिए भाजपा पहली मार्च को चुनाव करवाने जा रही है। पहली मार्च को सुबह 11 बजे तक आवेदन के बाद छटनी प्रक्रिया की जाएगी। यदि अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी हुए, तो इसके अगले दिन वोटिंग भी करवाई जा सकती है। उधर, भाजपा के इतिहास में यह पहली बार है कि छोटी काशी से दो जिला अध्यक्षों का चुनाव होने जा रहा है। हालांकि इसका मंडी के ही कुछ नेता अभी भी विरोध कर रहे हैं, लेकिन पार्टी के निर्णय अनुसार अब यह चुनाव पहली मार्च को रख दिया गया है, वहीं मंडल स्तर पर मंडी जिला में भाजपा सभी चुनाव सर्वसम्मति से करवा चुकी है और अब जिला स्तर पर भी सर्वसम्मति से ही चुनाव करवाने के निर्देश संगठन ने दिए हैं। वहीं छोटी काशी में बनाए गए दो जिला में इस बार मंडी जिला अध्यक्ष के चुनाव मेसदर, जोगिंद्रनगर, द्रंग, सराज व बल्ह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस जिला के लिए भाजपा नेता प्रभारी प्रवीण शर्मा चुनाव प्रभारी लगाया गया है, वहीं सुंदरनगर जिला में शेष विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यहां चुनाव की जिम्मेदारी कृपाल परमार को दी गई है। उधर, चुनाव प्रभारी प्रवीण शर्मा ने पहली मार्च को चुनाव करवाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी कर ली गई है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews