Show your support

Wednesday, December 13, 2023

Press Note - शिक्षा मंत्री 14 को बटारगलु तथा 15 दिसम्बर को भूतली के प्रवास पर

क्रमांक 34/12                                    शिमला, 13 दिसम्बर  2023
शिक्षा मंत्री 14 को बटारगलु तथा 15 दिसम्बर को भूतली के प्रवास पर

शिमला, 13 दिसंबर - शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 व 15 दिसम्बर, 2023 को बटारगलु व भूतली के प्रवास पर रहेंगे। वह 14 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे बटारगलु में कोहलारा-पंचगांव-एंटी रोड के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत वह बटारगलु-टिकरी-सरायं-जुब्बड़ रोड का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् वह बटारगलु में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरथाटा तथा पटवार खाना बटारगलु की आधारशिला रखेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं भी सुनेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
  उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर को शिक्षा मंत्री प्रातः 11.30 बजे भूतली में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और क्षेत्र की जन समस्याएं सुनेंगे।
.0.

No comments:

Post a Comment