Show your support

Saturday, November 4, 2023

Press Note with Photos

क्रमांक 14/11                                       शिमला, 04 नवंबर 2023
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बल्देयां और मशोबरा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

शिमला, 04 नवम्बर - जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज 62-कसुम्पटी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्देयां एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
  उपायुक्त ने इस अवसर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर तैनात नामित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त 01 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला व्यक्ति भी अपना फॉर्म नम्बर-6 अग्रिम में नामित अधिकारी एवं बीएलओ को जमा करवा सकता है ताकि लोकसभा चुनाव से पहले सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सके।
  उन्होंने कहा कि जिला के प्रत्येक बूथ पर नामित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी 05 एवं 19 नवम्बर, 2023 को छुट्टी वाले दिन भी अपनी सेवाएं लोगों को प्रदान करेंगे ताकि छुट्टी वाले दिन कोई भी मतदाता अपने बूथ पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर सके।
.0.

No comments:

Post a Comment