राजधानी शिमला में हाल के दिनों में फिर से कई सब्जियों के दामों में महंगाई तो कई सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इन दिनों मंडियों में मटर काफी हद तक कम हो गया है। कुछ ही दिन पहले मटर के दाम 160 रुपए किलो थे। वहीं अब मटर के दाम गिरकर 80 रुपए किलो हो गए हैं। टमाटर एक बार फिर बढ़ गया है। टमाटर के दाम अब 70 रुपए किलो हो गए हैं।
40 से 50 रुपये किलों बिक रहा था टमाटर
कुछ दिनों पहले टमाटर 40 से 50 रुपए किलो था। लोगों को बार बार सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण महंगाई की बारी मार झेलनी पड़ रही है। वैसे ही रोजमर्रा की चीजें हर दिन महंगी हो रही हैं। ऐसे में अब सब्जियां भी लोगों की परेशानियां बढ़ाने लगी हैं। टमाटर के अलावा अब प्याज भी एक बार फिर से लोगों को सता रहा है।
एक बार फिर बढ़े प्याज के दाम
प्याज के दाम एक बार फिर से 60 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। बीते दिनों प्याज गिरकर 40 रुपए तक पहुंच गया था, लेकिन अब फिर से एक बार प्याज 60 रुपये किलो हो गया है। प्याज के साथ साथ अरबी भी 60 रुपए किलो हो गई है। अब अधिकतर सब्जियां मंडियों में पहाड़ी सब्जियां हैं। इस कारण भी कई सब्जियों के दाम इन दिनों ज्यादा हैं। हालांकि कुछ सब्जियां ऐसी हैं जो मैदानी इलाकों की हैं। जिमिकंद भी मंडियों में 100 रुपए किलो मिल रहा है।
बढ़ते दामों से लोग परेशान
शहर के विवेक शर्मा, ललिता ठाकुर, मनोरमा शर्मा का कहना है कि सब्जियां दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही हैं। इससे आम लोगों पर महंगाई का गहरा असर पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि मंडी में अगर इसी तरह सब्जियों के दाम बढ़ते रहे, तो एक दिन सब्जियों की खरीदारी बंद करने की नौबत आ जाएगी।
सब्जियों के जगह दालों की ओर बढ़ रहे लोग
झंझीड़ी की कमला का कहना है कि घर में आठ लोग रहते हैं। ऐसे में सब्जियां भी प्रति किलो के हिसाब से ज्यादा खरीदनी पड़ती हैं। सब्जियों के दाम ज्यादा होने से सब्जियों की मात्रा कम करके खरीदारी करनी पड़ती है। वहीं कनलोग के सुभाष वर्मा का कहना है कि और चीजों की महंगाई पहले ही ज्यादा है। ऐसे में सब्जियां भी हर दिन थाली से बाहर होती जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो एक दिन सब्जियों के बजाए दालें खरीदनी पड़ेगी।
सब्जियों के अब और पहले के दाम-
- मटर- 80 160
- टमाटर- 70 50
- जिमीकंद- 100 80
- फ्रासबीन- 50 60
- ब्रॉकली- 60 50
- अरबी- 60 50
- प्याज- 60 40
Post a Comment