उनके स्वास्थ्य में अपेक्षाकृत सुधार हो रहा है, मुख्यमंत्री चिकित्सकों की निगरानी में हैं। एम्स के चिकित्सक लगातार मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वास्थ्य जांच रहे हैं। शनिवार को भी दिल्ली एम्स में मुख्यमंत्री से जरूरी टेस्ट लिए गए। जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। उनकी पेट दर्द में 80 फीसदी तक का सुधार आ गया है। ऐसे में चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
पहले ले जाया गया था आईजीएमसी
गौरतलब है कि बुधवार देर रात एक बजे मुख्यमंत्री सुक्खू को पेट दर्द होने पर आईजीएमसी ले जाया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने उनके जरूरी टेस्ट किए। जिसके बाद यह पता चला कि उनके पेट में संक्रमण है। यहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। जिसके बाद उन्हें आराम हो गया, लेकिन आईजीएमसी के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को एक बार दिल्ली एम्स जाकर जांच करवाने की सलाह दी। दिल्ली एम्स पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री के दोबारा से स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण हुए। परीक्षण रिपोर्ट में ऐसा पाया गया कि उनके पेट में संक्रमण था।
पैंक्रियाज में है इंफेक्शन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट के साथ-साथ पैंक्रियाज में संक्रमण हुआ है। जिस वजह से उन्हें पेट में दर्द हुआ। पैंक्रियाज भी पेट का ही एक अंग है। यह भोजन के उपरांत पाचन करने में मदद करता है और शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने का काम करता है। अगर इसमें संक्रमण हो जाए तो उसमें बहुत तेज असहनीय दर्द होता है। उपचार के बाद यह ठीक हो जाता है।
सीएम के स्वास्थ्य में सुधार
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में पहले से सुधार हो रहा है। अभी एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री दिल्ली में ही रहेंगे। अगले सप्ताह मंगलवार तक उन्हें एम्स से छुट्टी मिल सकती है। चिकित्सक मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लगातार मानिटर कर रहे हैं। एम्स में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के परीक्षण हुए हैं।
Post a Comment