Show your support

Monday, December 9, 2019

कल से शुरू होगा बारिश का दौर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 10 दिसम्बर से ही मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कल्पा, किन्नौर, लाहुल-स्पीति व कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 दिसंबर को बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। 11 दिसंबर से समूचे राज्य में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 12 व 13 दिसंबर को अनेक स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जो हिमाचल को शीतलहर की चपेट में ले सकता है। वहीं, राज्य में रविवार को मौसम के मिजाज फिर से बदले नजर आए।

 

 

The post कल से शुरू होगा बारिश का दौर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment