Saturday, September 7, 2019

मंडी में सेना जीडी भर्ती पहली नवंबर से

कुल्लू – भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में सेना की खुली भर्ती का आयोजन पहली से छह नवंबर के बीच किया जाएगा। इस भर्ती में मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीतिके नवयुवक भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती केवल सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी) सैनिक लिपिक स्टोर कीपर तकनीकी और सिपाही फार्मा पदों के लिए की जा रही है। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन ध्यानपूर्वक भरने को कहा है। रजिस्ट्रेशन दो सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच होगी। सिपाही फार्र्मा पदों की भर्ती पूरे अंबाला अंचल के लिए पड्डल मैदान में की जाएगी। इसमें एआरओ मंडी, शिमला, हमीरपुर, पालमपुर, रोहतक,  चर्खी दादरी, हिसार तथा आरओ अंबाला और आईआरओ दिल्ली के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन अपने-अपने एआरओ, आरओ,  आईआरओ के साइट पर कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी, 2020 को किया जाएगा।

The post मंडी में सेना जीडी भर्ती पहली नवंबर से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment