भोटा – 420 केस में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगाए नाके के दौरान आरोपी ने एक कांस्टेबल को कुचलने का प्रयास किया गया। कार की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गया, उसे उपचार के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर दी थी। शनिवार रात खबर लिखे जाने तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि एक फरार बताया जा रहा है। घायल पुलिस कांस्टेबल की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। कार निखिल कुमार चला रहा था। उसके साथ बैठे युवक की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है। अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने खबर की पुष्टि की है।
The post पुलिस कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a8/
No comments:
Post a Comment