शिमला –प्रदेश में मेल हैल्थ वर्क र्ज की आर एंड पी पालिसी बदली जाने वाली थी, जो अभी तक नहीं बन पाई है। इसके लिए प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव सौंपा था, जिस पर जल्द ही सरकार द्वारा आगामी निर्णय आने वाला था, जो अभी तक नहीं आया है। हालांकि अभी प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य योजनाआें को आधार स्तर पर चलाने के लिए 432 हैल्थ वर्करों की स्वास्थ्य विभाग जल्द भर्ती करने का फैसला लिया था, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा पालिसी बदलने के बाद किया जाना तय किया गया था। जानकारी मिली है कि इसमें कमीशन को यह प्रस्ताव सौंपा गया है, लेकिन अब इनमें मेल हैल्थ वर्कर्ज की भर्ती के आर एंड पी नियम बदले जाने थे, जिसमें अब स्वास्थ्य विभाग भी प्रदेश सरकार के आगामी निर्देशों का इंतजार कर रहा है, लेकिन अभी यह कार्यक्रम फाइलों में ही कैद हो कर रह गया है। अभी 250 फीमेल हैल्थ वर्कर और 182 मेल हैल्थ वर्करों की भर्ती की जानी तय की जा रही है। अब इसमें शामिल 182 मेल हैल्थ वर्कर की भर्तियां अभी होल्ड भी की गई थीं। इस बात को स्वास्थ्य विभाग भी साफ कर चुका है कि प्रदेश में जल्द ही अस्पतालों में खाली पदों को भरा जाना है, जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ मुख्यतौर पर शामिल है।
The post नहीं बन पाई मेल हैल्थ वर्कर पालिसी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment