Tuesday, September 3, 2019

बस में रात आठ बजे तक सफर सस्ता

हमीरपुर -यात्रियों को एचआरटीसी की बसों में 25 फीसदी तक रियायत दिलाने वाले ग्रीन कार्ड की अवधि सरकार ने एक घंटे के लिए बढ़ा दी है। पहले ग्रीन कार्ड निगम की बसों में सुबह सात से शाम सात बजे तक ही मान्य होता था। सवारियां की इस मांग को काफी समय से प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जा रहा था। यही नहीं, प्रदेश भर में होने वाले जनमंच में भी ग्रीन कार्ड की समयावधि बढ़ाने की मांग कई बार उठाई गई थी। प्रदेश सरकार ने लोगों की जायज मांग मानते हुए ग्रीन कार्ड की अवधि शाम सात की जगह आठ बजे तक कर दी है। इसका सीधा लाभ प्राइवेट सेक्टर में कार्य कर रहे लोगों को होगा।

ग्रीन कार्ड पर 25 प्रतिशत छूट

प्रदेश परिवहन निगम की बस में सफर करने के लिए यात्री 50 रुपए में दो वर्ष के लिए ग्रीन कार्ड बना सकता है। यात्रियों को ग्रीन कार्ड में 25 फीसदी छूट रहती है, जिसे यात्री 50 किलोमीटर दायरे में प्रयोग कर सकते हैं। निगम में यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड योजना भी चलाई जा रही है। यात्री स्मार्ट कार्ड 50 रुपए में दो वर्ष के लिए बना सकते हैं। ग्रीन कार्ड में 10 फीसदी छूट यात्रियों को निगम की बसों में प्रदेश से बाहर तक मिलती है। इसके अलावा प्रदेश भर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान कार्ड योजना चलाई जा रही है। इसमें यात्रियों को 30 फीसदी छूट दी जा रही है। बहरहाल एचआरटीसी ने यात्रियों को लिए राहत प्रदान की है।

The post बस में रात आठ बजे तक सफर सस्ता appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%86%e0%a4%a0-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment