शिमला -हिमाचल प्रदेश में आठ सिंतबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ एक क्षेत्र में गर्जन के साथ बारिश होगी। बता दें कि प्रदेश में काफी समय से खराब चल रहे मौसम की वजह से शिमला सहित ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में अभी भी गर्मी का सामना लोग कर रहे हैं। सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मानसून सामान्य रहा। हालांकि इस दौरान जिला बिलासपुर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकार्ड हुई। फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अभी आठ सितंबर तक मौसम ऐसे ही खराब बना रहेगा।
कहां, कितना तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
शिमला 23.7 15.2
सुंदरनगर 32.4 18.5
भुंतर 32.6 14.6
कल्पा 23.2 9.8
धर्मशाला 28.2 19.2
ऊना 34.6 22.0
सोलन 30.5 18.0
नाहन 28.5 16.5
केलांग 22.2 4.6
कांगड़ा 32.6 18.6
बिलासपुर 33.0 15.0
हमीरपुर 32.9 15.8
चंबा 31.0 15.2
डलहौजी 19.2 12.2
The post आठ सितंबर तक बारिश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%86%e0%a4%a0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6/
No comments:
Post a Comment