Sunday, September 8, 2019

बिजली बोर्ड प्रबंधन से हुई है चर्चा, धैर्य रखें कर्मचारी

कांगड़ा – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड  कनिष्ठ व अतिरिक्त सहायक अभियंता आईटीआई डिप्लोमाध्नान आईटीआई डिप्लोमा संघ ने सभी कर्मचारियों को मांगों के संदर्भ में धैर्य बनाए रखने की अपील की है  हिमाचल विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट के साथ आयोजित बैठक का हवाला देते हुए संघ के प्रवक्ता इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्रा ने बताया कनिष्ठ व अतिरिक्त सहायक अभियंताओं से संबंधित लंबित  मुख्य मांगों पर वार्ता हुई है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक इंजी. जेसी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी के 60 सदस्यों ने वार्ता में भाग लिया। सर्वप्रथम, हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट के निर्देशक कार्मिक व वित्त सुदेश मोक्टा ने वार्ता में भाग लेने वाले एसोसिएशन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया। बोर्ड प्रबंधन ने एसोसिएशन द्वारा सभा पटल पर रखी तमाम मांगों को न्यायोचित करार देते हुए तय की गई समयसीमा के भीतर क्रियान्वित करने का भरपूर आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि  इनमें से बहुत सी मांगें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और सर्विस कमेटी में भी जाएंगी जिससे थोड़ा बहुत समय लग सकता है। मुख्य मांगों में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता विद्युत बनने के लिए प्रोमोशन कोटे को बढ़ा दिया जाएगा।

The post बिजली बोर्ड प्रबंधन से हुई है चर्चा, धैर्य रखें कर्मचारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81/

No comments:

Post a Comment