Thursday, September 5, 2019

सीएम-मंत्रियों के घर घेरेगी युकां

नयनादेवी में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा का ऐलान

नयनादेवी – प्रदेश में नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसके साथ बेटियों से  अत्याचार के मामले भी बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल हैं।  प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ऐसे ही अन्य मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस जल्द ही मुख्यमत्री और मंत्रियों के आवासों का घेराव करेगी। यह बात युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी जगदेव गागा ने बुधवार को श्री नयना देवी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस दौरान उनके साथ लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर के कांग्रेस महासचिव हरीश गौतम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में युवा कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया था। आने वाले समय में युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन और तेज करेगी, क्योंकि भाजपा ने चुनावों से पहले जो वादे किए थे, उन सभी को सरकार बनने के बाद भुला दिया गया है। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा उन्होंने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के नाम पर लोगों से वोट लिए थे, लेकिन आज प्रदेश में बेटियों के साथ अत्याचार के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेब उत्पादन मुख्य व्यवसाय है, लेकिन प्रदेश की सड़कें खस्ताहाल है। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार के समय में घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं, जबकि विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। इन मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है और अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उन्होंने जो ज्ञापन सौंपा है, उस पर अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में मंत्रियों के और मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।

The post सीएम-मंत्रियों के घर घेरेगी युकां appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%98%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment