Tuesday, September 3, 2019

चुनाव के लिए 11 नेताओं को दी गई थी सिक्योरिटी

शिमला –2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 11 नेताओं को राज्य सरकार ने सुरक्षा दी थी। उस चुनाव में इन प्रत्याशियों ने खुद को खतरा महसूस किया, जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग की सिफारिशों के बाद सुरक्षा मुहैया करवाई। इनमें कांग्रेस, भाजपा के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी थे, जिन्हें सुरक्षा दी गई। सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह राणा, नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंद्र सिंह राणा, दून से भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह, नालागढ़ से ही निर्दलीय प्रत्याशी दर्शन सिंह सैणी, दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार, शाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया, देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, ऊना से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती, रेणुका से भाजपा प्रत्याशी हिरदा राम और किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी को चुनाव के दौरान सुरक्षा प्रदान की गई थी। इन प्रत्याशियों को खतरे की धारणा के मूल्यांकन के आधार पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा दी गई थी। 11 प्रत्याशियों में से छह को जीत मिली, जबकि पांच को हार का मुंह देखना पड़ा। हरदीप सिंह, दर्शन सिंह सैणी, राम कुमार, केवल सिंह पठानिया, सतपाल सिंह सत्ती और हिरदा राम चुनाव हारे।

The post चुनाव के लिए 11 नेताओं को दी गई थी सिक्योरिटी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-11-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%97/

No comments:

Post a Comment