हमीरपुर —राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए जल्द नौकरी का पिटारा खुलेगा। सैनिक कल्याण निदेशालय विभिन्न पदों पर भर्ती का आयोजन करने जा रहा है। क्लर्क, जेओए व मैट्रिक स्तर के पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के पास करीब 130 पद पहुंचे हैं। इनमें क्लर्क के 40, जेओए के 30 व मैट्रिक लेवल पदों के 60 वेकेंसी है। इन पदों को भरने के लिए नवंबर के मध्य में भर्ती का आयोजन हो सकता है। निर्धारित योग्यता रखने वालों को नौकरी मिलेगी। बता दें कि लगभग सभी विभागों में पूर्व सैनिकों के लिए अलग से कोटा निर्धारित होता है। इससे पहले भी विभाग इस वर्ष सैकड़ों पूर्व सैनिकों को नौकरी दे चुका है। अब एक बार फिर से विभाग ने पूर्व सैनिकों की भर्ती का खाका तैयार किया है। इसमें निर्धारित योग्यता रखने वाले पूर्व सैनिकों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद विभाग भर्ती की तिथि तय करेगा। तिथि तय होने के बाद पूर्व सैनिकों को बुलावा पत्र भेजे जाएंगे।
The post क्लर्क बनेंगे पूर्व फौजी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ab%e0%a5%8c%e0%a4%9c%e0%a5%80/
Post a Comment