Thursday, October 25, 2018

मुख्यमंत्री ने किया कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा का समापन, कर्मचारियों को तोहफों की बरसात

कुल्लू — मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर मिलने वाले तोहफों की बरसात की। ऐतिहासिक लाल चंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र में उत्सव के समापन के दौरान मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं को अंततराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में मिलने वाले नजराने में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जबकि बजंतरी को मिलने वाली राशि को दस प्रतिशत व देवी-देवताओं को मिलने वाला दूरी भत्ता 20 प्रतिशत बढ़ाया। वहीं मणिकर्ण और हरिपुर दशहरा के लिए मुख्यमंत्री ने पहली बार घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दोनों जगह के लिए 75-75 हजार रुपए, वशिष्ठ दशहरा उत्सव के लिए 50 हजार रुपए की घोषणा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले तोहफे की घोषणा भी कुल्लू में ही की। कर्मचारियों का तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया। यह भत्ता जनवरी 2018 से मिलेगा, जबकि कर्मचारियों को दो सौ रुपए करोड़ का लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बिजली महादेव रोप-वे के लिए कहा कि इसका स्थान तकनीक के साथ ढूंढा जाएगा। बिजली महादेव को जल्द पर्यटन की दृष्टि से संवारा जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने भी उन्हें इसके लिए काम शुरू करवाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की उन पंचायतों को, जो गांव में आती हैं, वहां पर सरकार द्वारा लिया गया ट्राउन एंड कंट्री प्लानिंग का निर्णय वापस लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुल्लू में अत्याधुनिक सुविधा से लैस डीसी भवन बनाने की भी घोषणा की। यही नहीं, कुल्लू में बन रहे अटल दशहरा सदन का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री ने 25 दिसंबर की डेट भी घोषित कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर इस भवन को जनता के लिए समॢपत किया जाएगा।

The post मुख्यमंत्री ने किया कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा का समापन, कर्मचारियों को तोहफों की बरसात appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment