Show your support

Saturday, October 13, 2018

फतेहपुर में नहीं बन पा रहे हैल्थ कार्ड, साइट में तकनीकी खामी का खामियाजा भुगत रहे लोग

सिविल अस्पताल फतेहपुर में हैल्थ कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। साइट में आई तकनीकी खराबी के कारण यहां लगे शिविर में हैल्थ कार्ड बनवाने के लिए फीस जमा करवाने के साथ पंजीकरण की साइट बंद रही। साइट में तकनीकी खराबी के कारण कुछ लोगों के कार्ड नहीं बन पाए । हैल्थ कार्ड बनवाने आए हाड़ा निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि वह अस्पताल रूटीन चैकअप के लिए आया था, तब पता चला कि यहां पर कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने बच्चों को फोन कर कालेज से फतेहपुर बुला लिया । लेकिन हैल्थ कार्ड फीस जमा करवाने और पंजीकरण की साइट न चलने के कारण कार्ड नहीं बन पाया। वहीं, लोक मित्र संचालक विशाल गुलेरिया ने बतााया कि साइट में आ रही तकनीकी खामी के चलते सुबह से यहां आए करीब 30 लोग बिना कार्ड के ही चले गए । वहीं हैल्थ कार्ड न बन पाने कारण परेशान हुए लोगों ने विभाग से दोबारा फतेहपुर में हैल्थ कार्ड बनवाने की सुविधा की गुहार लगाई है ।

The post फतेहपुर में नहीं बन पा रहे हैल्थ कार्ड, साइट में तकनीकी खामी का खामियाजा भुगत रहे लोग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment