शिमला – हिमाचल प्रदेश राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला ने कहा कि उनका प्रयास प्रदेश में आय के साधन को बढ़ाने को लेकर रहेगा। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक दोहन के प्रयास बढ़ाने पर बल दिए जाने का सुझाव भी दिया। श्री धवाला ने उन्हें राज्य योजना बोर्ड का दायित्व सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों की ईमानदारी के साथ समीक्षा न होने से करोड़ों खर्च करने के उपरांत भी योजनाएं लाभकारी नहीं बन सकी हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और रिश्वत पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड ने यह भी सुझाव दिया कि सरकारी कार्यों की समीक्षा के लिए विशेष दल का गठन किया जाना चाहिए तथा मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श कर योजनाओं को द्रुतगति से क्रियान्वित करने तथा शीघ्र्र पूर्ण करने का उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में फिजूल खर्ची समाप्त करना तथा आय के साधन बढ़ाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
The post आमदनी के साधन बढ़ाने पर दूंगा जोर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%86%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%82/
No comments:
Post a Comment