मुख्यमंत्री की आभार सभा में बोले मुख्य सचेतक बरागटा
शिमला – मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि यह केवल उनका सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे शिमला जिला का सम्मान है। नरेंद्र बरागटा मंगलवार को मुख्यमंत्री की आभार सभा को संबोधित कर रहे थे। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को एक ईमानदार नेता मिला है। राज्य सरकार इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि पूरे प्रदेश का एक समान विकास हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर ने वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दिया। सरकार के इस प्रयास से राज्य के 1.30 लाख लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है। नशे जैसी समाजिक बुराई पर लगाम कसने के लिए उन्होंने उत्तर भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों की चंडीगढ़ में बैठक आयोजित करने के जयराम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही हिमालयन ईकोलॉजी के संरक्षण पर मंथन करने के लिए शिमला में हिमालयन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संभव हो पाई। नरेंद्र बरागटा ने ऊपरी शिमला में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री से ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की आंकक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। पहले महासू जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री पवन राणा, विधायक बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष खुशीराम बालनाहहटा, महापौर कुसुम सदरेट, भाजपा उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, शिमला किन्नौर एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
The post यह मेरा नहीं, शिमला का सम्मान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%af%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae/
Post a Comment