Friday, October 26, 2018

स्क्रब टायफस ने चार लिटाए

टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने से लोगों में खौफ, डेंगू भी बेकाबू

शिमला – राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में  स्क्रब टायफस और डेगू थमने का नाम नही ले रहा है।   आईजीएमसी अस्पताल में गुरुवार को स्क्रब टायफस के लगभग चार मामले पॉजीटिव पाए गए है। साथ ही डेगू के पिछले हफ्ते से लेकर अभी तक लगभग 11 मामले पॉजिटिव पाए गए है।  मौसम में हुए बदलाव के साथ ही शहर में बीमारियों ने भी दस्तक दे दिए है,  जिसमें डेंगू बुखार से लेकर स्वाइन फ्लू ने पूरी तहर से अपने पांव पसार दिए हैं। ऐसे में लोगोंं को इन बीमारियों के होने का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों को यह डर सताने लगा है कि  कही इन बीमारियों की चपेट में न आ जाएं। इस डर से लोग अस्पतालों में अपना इलाज करवाने बड़ी संख्यां  में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में लोगों ने काफी संख्या में  अपना इलाज करवाया, जिससे यह सामने आया है कि राजधानी शिमला में अभी भी स्क्रब टायफस का जीवाणु का खतरा लगातार बना हुआ है। स्क्रब टायफस थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को अभी भी स्क्रब टायफस का खौफ सता रहा है।  वहीं डाक्टरों का कहना है कि स्क्रब टायफस से बचने के लिए केवल साफ-सफाई रख कर ही बचा जा सकता है। अधिकतर देखा गया है कि  लोग खेतों में काम करने जाते हैं और शरीर के खुले भागों की सफाई की ओर कोई विशेष ध्यान  नही देते,  जिस कारण स्क्रब टायफस का खतरा  अधिक बना रहता है।  वहीं अस्पतालों में डेंगू के   एक हफ्ते से लेकर अभी तक सोलह मामलों के पॉजिटिव आने से शहर में हड़कप मच गई है। डाक्टर बताते हैं कि डेंगू होने का एक बड़ा कारण यह है कि लोग अपने आसपास साफ सफाई नही रखतें।

The post स्क्रब टायफस ने चार लिटाए appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ac-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ab%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%8f/

No comments:

Post a Comment