सुक्खू का अरोप, रोक लगाने के लिए गंभीर नहीं जयराम सरकार
बद्दी—प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद हिमाचल में नशे का कारोबार बढ़ा है। आए दिन नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिलकुल भी गंभीर नहीं है। प्रदेश का 28 फ ीसदी युवा नशे की चपेट में है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में ही नशे के कारण बीते कुछ अरसे में दस आत्महत्याएं हो चुकी हैं, इसके अलावा कई हत्याएं व अन्य संगीन अपराधी घट चुके हैं, लेकिन सरकार नशाखोरी पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम रही है। श्री सुक्खू मंगलवार को बद्दी में नशे के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इसके उपरांत दून कांग्रेस ने हिमाचल के सहप्रभारी विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार की अगवाई में तहसीलदार बद्दी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी पे्रषित किया, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और नशे पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम सरकार पर भी जमकर बरसे।
आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस पार्टी
प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी गुरकीरत सिंह ने कहा कि पंजाब में बादलों द्वारा फैलाए चिट्टे के कारोबार ने अब हिमाचल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही चिट्टे के खिलाफ जंग छेड़ी है। हिमाचल में भी कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
The post भाजपा राज में बढ़ा नशे का कारोबार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95/
Post a Comment