Tuesday, October 23, 2018

कंडाघाट में सिरफिरों ने फूंक दी गाड़ी।

कंडाघाट में सोमवार रात को शरारती तत्त्वों ने एक गाड़ी को आग लगा दी। घटना कंडाघाट थाने से रात सवा एक बजे मात्र 20 मीटर की दूरी पर हुई है। गाड़ी जलती देख लोगों की भीड़ इक_ी हो गई। स्थानीय पुलिस कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर सोलन से अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। गाड़ी पूरी तरह जल चुकी है। इस सबंध में वाहन मालिक ने इसकी शिकायत कंडाघाट थाने में करवा दी है।

 

 

The post कंडाघाट में सिरफिरों ने फूंक दी गाड़ी। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab/

No comments:

Post a Comment