Wednesday, October 24, 2018

रातों के साथ दिन भी ठंडे

शिमला, कल्पा, नाहन, बिलासपुर में लुढ़का तापमान

शिमला – हिमाचल प्रदेश में रातों के साथ-साथ दिन भी ठंडे होने लगे हैं। अधिकतम तापमान में चल रही गिरावट के चलते पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी अधिकतम तापमान लुढ़कने लगा है। ऐसे में दिन के समय भी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 29 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने की संभावना जताई जा रही है। मगर विभाग द्वारा नवंबर माह के पहले सप्ताह के दौरान मौसम में करवट की उम्मीदें जताई जा रही है , जो राज्य में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ा सकता है। मंगलवार को समूचे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि दिन के समय धूप भी खिली रही।  चंबा, शिमला और नाहन के अधिकतम तापमान में मंगलवार को दो डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। इसके अलावा केलांग, सोलन और बिलासपुर में एक डिग्री तक तापमान लुढ़का है,जबकि राज्य के शेष क्षेत्रों में बीते रोज के मुकाबले हल्का उछाल आया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी  गिरावट दर्ज की गई है। तापमान गिरने से प्रदेश के केलांग, कल्पा, मनाली व कुफरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 29 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा।

The post रातों के साथ दिन भी ठंडे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment