ऊना — इन दिनों हर ओर चर्चा का विषय बने मीटू के बारे में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मीडिया जगत पर आरोप लगे हैं। चाहे महिला को प्रताडि़त किया जा रहा है या फिर पुरुष प्रताडि़त हो रहा है। इसके लिए यदि कोई सामने आ रहा है, तो उसका स्वागत करना चाहिए। वह ऊना बचत भवन में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समित की बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर कार्य किया जा रहा है। उधर, मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हताश हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष का सैक्स सीडी स्कैंडल होता है, वह जेल जाते हैं। उनके कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक कर सभी कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं। मायावती ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। देशभर में कांग्रेस के लिए निराशा का वातावरण है। कांग्रेस का निराश होना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि दौलतपुरचौक रेल ट्रैक शुरू करने के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
The post ‘मीटू` पर अनुराग बोले; कोई सामने आ रहा है, तो उसका स्वागत करो। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%be/
Post a Comment