आज पालमपुर की बहु बनेंगी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा

पालमपुर –आईएनएसवी तारिणी दल की चालक टीम में शामिल कुल्लू जिला की ले. कमांडर प्रतिभा जम्वाल बुधवार को पालमपुर की बहू बन जाएंगी। पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर लौटीं तेंजिन नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित आफिसर प्रतिभा जम्वाल दस अक्तूबर को पालमपुर निवासी वास्तुकार दंपत्ति अजय शर्मा और सुमन शर्मा के पुत्र आसूम शर्मा संग सात फेरे लेंगी। अजय शर्मा जाने-माने आर्किटेक्ट हैं। उनकी पत्नी सुमन शर्मा भी आर्किटेक्ट हैं और इस समय प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में सेवाएं प्रदान कर रही हैं तथा आसूम नेवी आफिसर हैं। आसूम और प्रतिभा की मंगनी मार्च, 2017 में हुई थी। प्रतिभा और उनकी टीम सदस्यों ने करीब आठ महीने का समुद्री सफर किया था। फिलहाल पालमपुर में प्रतिभा जम्वाल के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। बीते दिनों की प्रतिभा जमवाल को राष्ट्रपति ने तेंजिन नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से नवाजा था। वहीं पालमपुर के लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को पहचान दिलवाने वाली बेटी की झलक पाने को बेताब हैं।

The post आज पालमपुर की बहु बनेंगी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b2/

Post a Comment