ठियोग के छैला पुल के पास हादसा, 11 सवार गंभीर जख्मी
ठियोग —ठियोग के छैला बाजार के साथ पुल के पास बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक टैम्पो टै्रक्स के गिरि नदी में गिर जाने के कारण दुर्घटना में 14 यात्रियों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी यात्री शिमला के कसुम्पटी से कोटखाई में एक शादी समारोह में जा रहे थे, लेकिन छैला पुल के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी खाई में जा गिरी। डीएसपी ठियोग आरएल बंसल ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छैला के बाद सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया,जहां पर इनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान नित्यानंद, केवल शर्मा के अलावा एक अन्य की मौत हो गई है, जबकि 11 यात्री घायल हैं। उन्होंने बताया कि शवों को ठियोग सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि छैला पुल के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सीधे े नदी में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही छैला बाजार से काफी संख्या में व्यापारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान छैला पुलिस चौकी में कर्मचारियों की कमी के कारण यहां पर पुलिस का एक ही कर्मचारी तैनात था। हालांकि दुर्घटना के बाद ठियोग से भी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व शवों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाल लिया गया था। ठियोग सिविल अस्पताल से सभी घायलों को आईजीमएसी शिमला रैफर कर दिया गया है।
The post टैम्पो ट्रैक्स गिरी, तीन की मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95/
Post a Comment