Show your support

Sunday, October 14, 2018

गाय को बचाते बुलेट से टकराई जीप, पुलिस जवान जख्मी।

फतेहपुर। अचानक सड़क पर आ धमकी लावारिस गाय को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई जीप बुलेट बाइक से जा टकराई। हादसे में हिमाचल पुलिस का जवान गंभीर घायल हुआ है। जसूर -तलवाड़ा रोड पर चाटा के निकट रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे यह हादसा हुआ। घायल जवान अर्जित धीमान जिला कांगड़ा की शाहपुर तहसील के नेरटी गांव का रहने वाला है। वह पौंग डैम के घाटी बैरियर पर ड्यूटी के लिए बुलेट मोटर साइकिल पर जा रहा था। वहीं एनसी यानी खुली जीप को सौरभ शर्मा पुत्र सुमन शर्मा निवासी बनाल चला रहा था । हादसे के बाद घायल को स्थानीय समाजसेवी अशोक सोमल ने सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया । प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल का सीटी स्कैन करवाने को कहा है। बहरहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।

 

 

The post गाय को बचाते बुलेट से टकराई जीप, पुलिस जवान जख्मी। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment